Sambhal News: सिरसी पक्षी विहार में चला पौधारोपण अभियान, मजिस्ट्रेट व एआरटीओ ने लगाया शीशम का पौधा
Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाए, जिसमें मुख्य रूप से शीशम के पौधे शामिल थे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संकल्प लिया।

Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे क्रॉसिंग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निकट पक्षी विहार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास नकवी ने किया। इस दौरान जनपद संभल के मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और एआरटीओ अभिताभ चतुर्वेदी ने चेयरमैन के साथ मिलकर शीशम का पौधा रोपा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


