गंगा एक्सप्रेसवे से 15 फीट गहरी पुलिया में गिरी पिकअप, चालक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - नखासा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया में गिर गया। चालक आजम घायल हुआ है, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। चालक का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

गंगा एक्सप्रेसवे से 15 फीट गहरी पुलिया में गिरी पिकअप, चालक घायल

नखासा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को कसेरूआ गांव के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे निर्माणाधीन नहर की पुलिया में जा गिरा। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया। पिकअप चालक आजम निवासी सरायतरीन रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप गंगा एक्सप्रेस वे से नीचे पुलिया में जा गिरी। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चालक को मशक्कत कर बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

चिकित्सकों के अनुसार चालक को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि हादसे में चालक घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।