ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलपेट्रोल पंप ने बिना डीजल दिए लौटाए पालिका के वाहन

पेट्रोल पंप ने बिना डीजल दिए लौटाए पालिका के वाहन

चन्दौसी नगर पालिका ने पेट्रोल पंप को पिछले छह माह से डीजल का भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते पेट्रोल पंप स्वामी ने नगर पालिका के वाहनों को डीजल देने से मना कर दिया। इसके बाद खुद नगर पालिका के...

पेट्रोल पंप ने बिना डीजल दिए लौटाए पालिका के वाहन
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 30 Jun 2017 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

चन्दौसी नगर पालिका ने पेट्रोल पंप को पिछले छह माह से डीजल का भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते पेट्रोल पंप स्वामी ने नगर पालिका के वाहनों को डीजल देने से मना कर दिया। इसके बाद खुद नगर पालिका के अधिकारियों ने अपनी जेब से भुगतान कर डीजल की व्यवस्था की और सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। शुक्रवार को भी आम दिनों की तरह नगर पालिका के ट्रैक्टर और छोटी गाड़ी सिपाही लाल पेट्रोल पंप पर पहुंची। मगर उन्हें आज वहां से डीजल नहीं दिया गया। पंप पर तैनात कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि अब नगर पालिका के वाहनों को उधार डीजल नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी वाहन चालको ने खाद्य एवं सफाई निरीक्षको को दी। जिन्होंने पालिकाध्यक्ष से इस संबंध में वार्ता की। इसके बाद निर्णय लिया गया कि आज तेज का खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अपनी जेब से भुगतान कर दे। उन्हें जल्द इस धनराशि को मुहैया करा दिया जाएगा। इसके बाद पालिका के वाहनों को पंप से डीजल प्राप्त हुआ। तब जाकर नगर का कूड़ा उठाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें