ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलहज करने गए व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत

हज करने गए व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत

असमोली थाना क्षेत्र के गांव से हज करने के लिए सऊदी अरब गए हज यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो...

हज करने गए व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 06 Aug 2019 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

असमोली थाना क्षेत्र के गांव से हज करने के लिए सऊदी अरब गए हज यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

थानाक्षेत्र के गांव घंसूरपुर निवासी बाबू खान तेरह जुलाई को पत्नी अनीशा खातून के साथ हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। वह काफी समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। तीन अगस्त को उन्होंने मैंगो फ्रूटी पी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हज पर गए साथियों ने उन्हें मक्का के अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी ने घर पर फोन करके मौत की खबर दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बाबू खान और उनकी पत्नी को 27 अगस्त को सऊदी अरब से वापस आना था। उनके बेटे नदीम ने बताया कि बाबू खान का शव मक्का में ही दफन कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें