डीएम -एसपी ने भ्रमण कर परखी सुरक्षा, एक हजार से अधिक पाबंद

Mar 03, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - संबल में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिलाधिकारी और एसपी ने सुरक्षा के इंतजाम किए। जुलूस मार्गों पर मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया। प्रशासन ने 1215 होलिका दहन स्थलों और 64 जुलूसों की व्यवस्था की है, और 1000 से अधिक लोगों को मुचलका पर पाबंद किया है।

डीएम -एसपी ने भ्रमण कर परखी सुरक्षा, एक हजार से अधिक पाबंद

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व एसपी सोमवार को खुद सड़क पर उतरे। अफसरों ने पुलिस-पीएसी और आरआरएफ फोर्स के साथ शहर में भ्रमण कर सुरक्षा के इंतजाम परखे और होली जुलूस मार्ग पर होलिका दहन स्थलों को देखा। जुलूस कमेटी के लोगों से संवाद किया और रास्ते में मिले लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जिले को पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर एक हजार से अधिक लोगों को मुचलका पर पाबंद किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई सोमवार सुबह संभल पहुंचे। डीएम व एसपी ने शहर की चौधरी सराय चौकी से पुलिस, पीएसी और आरआरएफ बल के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया। होली जुलूस मार्गों के साथ होलिका दहन स्थलों को भी देखा। अफसरों ने जुलूस समिति के पदाधिकारियों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं पूछीं। रास्ते में मिले लोगों से भी उनकी समस्याएं जानीं। एसपी ने बताया कि जनपद में 1215 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। 17 स्थानों पर मेलों का आयोजन होगा। जिसकी अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है। 64 स्थानों पर जुलूस और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। जुलूस व शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान पुलिस बल मौजूद रहेगा। करीब एक हजार लोगों को शांतिभंग की आशंका के चलते मुचलका पर पाबंद किया गया है। अगर त्योहार पर किसी ने शांतिभंग करने का प्रयास किया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। संभल में जुलूस मार्ग की 22 मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया संभल। होली पर रंग जुलूस के दौरान मस्जिदों पर रंग न गिरे, इसके लिए जुलूस मार्गों में पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढंकने का कार्य किया गया है। शहर की सत्यव्रत पुलिस चौकी के सामने बनी शाही जामा मस्जिद के साथ ही शहर की लदनिया मस्जिद (मोहल्ला नखासा), खजुरो वाली मस्जिद (मोहल्ला ठेर), गोल मस्जिद (महमूद खां सराय), एक रात की मस्जिद (कोट पूर्वी), पाटो वाली मस्जिद, नेचो वाली मस्जिद तथा पीएनबी के सामने वाली मस्जिद (सदर कोतवाली क्षेत्र) को भी ढंका जा रहा है। नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय में भी दो मस्जिदों को ढंका गया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में हमजा मस्जिद (पुलिस चौकी के सामने), छुवारों वाली मस्जिद, अजमेरी मस्जिद, शहतूत वाली मस्जिद, खानशाह वाली मस्जिद, मोती मस्जिद व मदरसा चाहनायक तथा सुनहरी मस्जिद (मोहल्ला बारादरी) को भी तिरपाल से ढंका जाएगा। इसके अतिरिक्त धुरैटा गांव, असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी और मालपुर में मस्जिदों को ढंका जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।