दो पालियों में 2855 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 227 रहे अनुपस्थित
शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पहली पाली में 1428 और दूसरी पाली में 1427 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी उत्साहित थे और प्रश्नपत्र को संतुलित बताया।

शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन तलाशी और बायोमैट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। शहर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, एमजीएम पीजी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय में रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में पंजीकृत 1541 अभ्यर्थियों में से 1428 ने परीक्षा दी, जबकि 113 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 1427 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 114 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के चलते पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई। केंद्रों के बाहर भी प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी बनी रही, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की संभावना नहीं रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी उत्साहित नजर आए। कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताते हुए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। प्रशासन की सतर्कता और अभ्यर्थियों के सहयोग से बीएड प्रवेश परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई。
बोले परीक्षार्थी --
फंडामेंटल ड्यूटीज, स्पीकर-डिप्टी स्पीकर से जुड़े पॉलिटी के प्रश्न पूछे गए। सामान्य ज्ञान का भाग काफी आसान था, हालांकि अंग्रेजी में इस बार एक्टिव-पैसिव जैसे पारंपरिक प्रश्न नहीं आए, जिससे थोड़ा भ्रम हुआ।
विनीता।
दो-तीन महीने की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का भी पेपर अच्छा गया होगा। अंग्रेजी में बेसिक ग्रामर और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले शब्दों से जुड़े प्रश्न आए, जबकि सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर्स की अपेक्षा स्टेटिक जीके का हिस्सा अधिक रहा।
तनिष्का शर्मा।
प्रश्नपत्र अपेक्षा के अनुरूप रहा। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी थी। सामान्य ज्ञान और शिक्षण अभिरुचि से जुड़े प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया।
अरविंद कुमार।
प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार पूछे गए। समय प्रबंधन परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण रहा। सभी प्रश्न निर्धारित समय में हल करने का प्रयास किया।
गुलिस्ता।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


