
चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर यात्री
Sambhal News - चंदौसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। ठंड में यात्रियों को खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि वेटिंग रूम का निर्माण कार्य दो वर्षों से चल रहा है। यात्रियों को विशेष रूप से रात में ट्रेन लेट होने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ठिठुररन भरी सर्दी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। ठंड में यात्री खुले में बैठकर अपनी ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। इसका मुख्य कारण रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का कार्य के चलते दो वर्ष बीतने के बाद वेटिंग रूम नहीं बनना। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। चंदौसी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब एक दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। जिसके चलते प्रतिदिन हजारों यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर आना-जाना रहता है। इसके बाद भी यात्रियों के बैठने की कोई सुविधा नहीं है। क्योंकि रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया था।
जिसके तहत स्टेशन पर आधुनिकीकरण का कार्य पिछले दो वर्ष से चल रहा है। इसी के तहत यात्री प्रतीक्षालय में काफी समय निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था अभी तक प्लेटफार्म दो की ऊंचाई बढा़कर समतल करने, स्वचालित सीढि़यों, फ्रंट का सौंदर्यीकरण और वेटिंग रूम को बनाने का कार्य पूरा नहीं कर सकी। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी यात्री प्रतीक्षालय तैयार न होने से हो रही है। क्योंकि लंबे रूट की कोई ट्रेन लेट हो जाए, तो यात्री रेलवे स्टेशन परिसर में इस ठिठुरन भरी सर्दी में खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को रात में ट्रेन लेट होने से होती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




