अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में मिला घुमंतू व्यक्ति का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - शनिवार को अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने जीआरपी और आरपीएफ को सूचित किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...

अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में मिला घुमंतू व्यक्ति का शव

रेलवे स्टेशन पर पहुंची अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में शनिवार को एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी व आरपीफ को दी। आरपीएफ ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब नौ बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन पहुंची। जहां पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने ट्रेन में तैनात जीआरपी स्कॉट को इंजन से चौथे डिब्बे में एक व्यक्ति के शव होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसओ जीआरपी मनजीत सिंह तोमर और आरपीए मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।