
सांसद निधि से बना यात्री शेड जर्जर, यात्री परेशान
Sambhal News - आसफपुर-बिलारी मार्ग पर परी चौराहे का यात्री शेड जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने कई बार इसे दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी की निधि से 2014 में बने इस शेड...
आसफपुर -बिलारी मार्ग स्थित परी चौराहे पर बना यात्री शेड जर्जर हालत में है। जबकि आसपास गांव के लोग यहां बैठकर बहन का इंतजार करते हैं। ग्रामीण कई बार इसे दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक किसी सही नहीं कराया गया है। बरी चौराहे पर वर्ष 2014 में पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी को निधि से यात्री शेड बनाया गया था। यात्री शेड अब जर्जर हालत में है और कभी भी यह गिर सकता है। कई बार आसपास गांव के ग्रामीण ने इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा चुके है और इस दुरुस्त कराने की मांग कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

गांव भगतपुर पहेली के दाता राम ने बताया कि बरी चौराहे पर यात्री शेड बना हुआ है। बरसात के मौसम में आने वाले राहगीर इसमें ठहरकर अपने आप को बरसात से बचाते हैं, लेकिन अब यह जर्जर हालत में है और ऊपर से टिन पूरी तरह से टूट चुकी है। दुकानदार सुरजीत ने बताया की बरी चौराहे पर बने यात्री शेड की हालत खस्ता और कभी इसके गिरने से हादसा हो सकता है। क्योंकि यह कभी भी गिर सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


