मेहराना गांव में चार सांप पकड़े, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े

Mar 03, 2026 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - मेहराना गांव में मंगलवार को एक ग्रामीण के पूराली उठाने पर सांप दिखाई दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सांप पकड़ने वाले जाबुल मौके पर पहुंचे और चारों सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और कहा कि समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मेहराना गांव में चार सांप पकड़े, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े

मेहराना गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ग्रामीण पशुओं के चारे के लिए पूराली उठाने लगा। जैसे ही पूराली हटाई गई, उसके नीचे सांप दिखाई दिए। अचानक सांप निकलते देख मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत दूसरे गांव के ही सांप पकड़ने वाले जाबुल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जाबुल मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ चारों सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई। सांप पकड़ने के बाद जाबुल ने सभी सांपों को गांव से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।