25 हेक्टेयर में बसनी थी पीएसी बटालियन, तीन महीने से थमी जमीन खरीद की रफ्तार
Sambhal News - दतावली गांव में प्रस्तावित पीएसी बटालियन का निर्माण भूमि खरीद की धीमी प्रक्रिया में अटका हुआ है। लगभग 25 हेक्टेयर भूमि में से 20 हेक्टेयर की खरीद पूरी हुई, लेकिन 5 हेक्टेयर का बैनामा अभी बाकी है। प्रशासनिक प्रयास जारी हैं, लेकिन धीमी गति से काम हो रहा है। बटालियन की स्थापना से सुरक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

दतावली गांव के जंगल में प्रस्तावित पीएसी बटालियन निर्माण का सपना फिलहाल जमीन खरीद की धीमी प्रक्रिया में उलझ गया है। करीब 25 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली पीएसी बटालियन के लिए अब तक लगभग 20 हेक्टेयर जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 5 हेक्टेयर भूमि का बैनामा होना बाकी है। स्थिति यह है कि पिछले तीन महीनों में एक भी बैनामा नहीं हो सका है। इससे भवन निर्माण शुरू होने का कार्य अधर में लटक गया है। प्रशासनिक स्तर पर भूमि खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों और जमीन से जुड़े अन्य औपचारिक मामलों के कारण काम की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
पीएसी बटालियन की स्थापना को जिले की सुरक्षा व्यवस्था और विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बटालियन बनने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलने की उम्मीद भी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


