संभल/जुनावई। हिन्दुस्तान संवाद
मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जुनावई विकास खंड में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगे। किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
जुनावई के स्कूल में गुरुवार को किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ भारत मिशन, पशु पालन विभाग, फसल बीमा योजना, लघु सिंचाई विभाग समेत 15 विभागों के स्टाल लगाए गए। क्षेत्रीय विधायक ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र कुमार ने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। आशुतोष कुमार ने किसानों को बताया कि किस प्रकार कम खर्च में जैविक खेती की जा सकती है। विधायक ने किसानों से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जैविक खेती करने वाले जगदीश, श्रीराम, निरंजन, रामवीर, केदारी, कोमल, रामप्रेम, महेंद्र, राजेश और मनोहर सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार सुधीर कुमार, ओंकार सिंह, मालती यादव, मदनपाल शर्मा, सुखनंदन शर्मा, कुलदीप कुमार, योगीराम मौजूद रहे।