टीम भावना के साथ कार्य करें : विनीता श्रीवास्तव

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने चंदौसी स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की और उन्हें सुरक्षा और सतर्कता के टिप्स दिए। उन्होंने संस्थान में आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए टीम भावना से काम करने की सीख दी।

टीम भावना के साथ कार्य करें : विनीता श्रीवास्तव

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को चंदौसी स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) का निरीक्षण किया। यह संस्थान उत्तर रेलवे के सबसे पुराने एवं प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ परिचालन विभाग के प्रमुख आशीष कुमार सिंह, कार्मिक विभाग के प्रमुख अभिषेक ठाकुर, वाणिज्य विभाग की प्रमुख ऋचा शर्मा, संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सिंह, छात्रावास अधीक्षक आशुतोष राज तथा सहायक मंडल अभियंता सुभाष सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डीआरएम ने प्रशिक्षुओं से संवाद स्थापित करते हुए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया और उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं चुस्त रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को ‘सेल्फ गवर्निंग डे’ मनाने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि इस दिशा में पहल की जा रही है और इसे और विस्तार देने के प्रयास जारी हैं। वहीं आशीष कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को रेल सुरक्षा और यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने संस्थान में आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए मॉडल रूम को और उन्नत बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को टीम भावना के साथ कार्य करने की सीख देते हुए कहा कि टीम में ऐसे लोगों को शामिल किया जाए जो कार्य के प्रति समर्पित हों। अंत में उन्होंने संस्थान की गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।