Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsNew Year Security Measures Intensified at Railway Station with Joint RPF and GRP Checks
आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

संक्षेप:

Sambhal News - फोटो - 2 - नववर्ष के चलते सतर्क रहा पुलिस बल चंदौसी, संवाददाता। नववर्ष के मददेनजर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कड़ी चौकसी

Jan 01, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

नववर्ष के मददेनजर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कड़ी चौकसी बरती गई। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सहन चेकिंग अभियान चलाया और यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नववर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आरपीएफ सतर्क दिखी। बुधवार को जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की तलाशी कर जांच की गई। जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नववर्ष के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, फुटओवर ब्रिज सहित स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कता बरती जा रही है। चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैग व अन्य सामान की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी होने पर तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें। जीआरपी आरपीएफ की कार्रवाई से यात्रियों में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान जीआरपी व आरपीएफ का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।