Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsNew Police Checkpoints Inaugurated to Strengthen Security in District
डीएम-एसपी ने किया खिरनी-चंदायन चौकियों का उद्घाटन, और मजबूत हुई सुरक्षा

डीएम-एसपी ने किया खिरनी-चंदायन चौकियों का उद्घाटन, और मजबूत हुई सुरक्षा

संक्षेप:

Sambhal News - जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया। एक चौकी गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे और दूसरी चंद्रेश्वर धाम के पास स्थापित की गई है। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ स्थानीय बालिकाओं ने फीता काटा। ये चौकियां सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में मदद करेंगी।

Jan 26, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक और अहम कदम उठाया है। रविवार को जिले में दो नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन कर सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद दोनों चौकियों का उद्घाटन किया। थाना कैलादेवी क्षेत्र के अंतर्गत खिरनी गांव में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे एक्सप्रेस वे और हाईवे पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई है। यह चौकी एक्सप्रेस-वे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अपराध पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाएगी।

उद्घाटन के दौरान मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्थानीय बालिका ज्योति से फीता कटवाया गया, जो महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं थाना हयातनगर क्षेत्र में चंदायन गांव स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर धाम (शिव मंदिर) के पास पुलिस चौकी स्थापित की गई है। धार्मिक स्थल के निकट पुलिस चौकी बनने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ गांव और आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इस चौकी का उद्घाटन स्थानीय बालिका हादिया फातिमा द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसने सामाजिक समरसता, बालिका सहभागिता और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस चौकियों की स्थापना से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। एक्सप्रेस-वे और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यह चौकियां अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। कार्यक्रम के दौरान एएसपी आलोक भाटी, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा व उमेश सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;