Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsNew Police Battalion Construction in Dattawali and Aindalpur 25 Hectares Acquired for Enhanced Security
संभल में जल्द शुरू होगा पीएसी बटालियन का निर्माण कार्य, जमीन का अधिग्रहण

संभल में जल्द शुरू होगा पीएसी बटालियन का निर्माण कार्य, जमीन का अधिग्रहण

संक्षेप:

Sambhal News - तहसील क्षेत्र के गांव दतावली और ऐंदलपुर में 25 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। नए पुलिस बल की बटालियन बनने से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और स्थानीय पुलिस को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे...

Sun, 31 Aug 2025 07:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

तहसील क्षेत्र के गांव दतावली और ऐंदलपुर के जंगल में 25 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जहां पर पुलिस बल की नई बटालियन का निर्माण किया जाएगा। इस कदम से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पीएसी बटालियन के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। यह भूमि दतावली और ऐंदलपुर के जंगल क्षेत्र में स्थित है। जो रणनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह इलाका पहले से सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है और बटालियन के निर्माण से यहां की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नए बटालियन के बनने से न केवल पुलिस बल की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए भी सुरक्षा की स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा इस बटालियन के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। जिससे स्थानीय निवासियों को भी फायदा होगा। बटालियन निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यह परियोजना न केवल सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नया मोड़ मिलेगा। पीएसी बटालियन बनने से जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों और उपकरणों से लैस किया जाएगा। बटालियन के निर्माण से आसपास के क्षेत्र में उचित निगरानी और संसाधन प्रबंधन संभव होगा। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि पीएसी बटालियन के लिए 25 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।