Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsNew Hope for Western UP AIIMS Proposed in Sambhal for Improved Healthcare
सांसद बर्क ने की वित्त मंत्री से मुलाकात, एम्स संभल लोकसभा क्षेत्र में बनवाने की मांग

सांसद बर्क ने की वित्त मंत्री से मुलाकात, एम्स संभल लोकसभा क्षेत्र में बनवाने की मांग

संक्षेप:

Sambhal News - - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में

Feb 07, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) खोलने की घोषणा के बाद क्षेत्र में उम्मीदों की नई किरण जगी है। इसी कड़ी में संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर एक अहम मांग रखी। सांसद बर्क ने वित्त मंत्री को अवगत कराया कि संभल जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से बेहद पिछड़ा हुआ है। यहां के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मेरठ, दिल्ली या लखनऊ जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और जान तीनों का खतरा बना रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि यदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एम्स संभल या मुरादाबाद जिले में, विशेषकर संभल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत खोला जाता है, तो इसका सीधा लाभ ग्रामीण और गरीब आबादी को मिलेगा। बदायूं-रामपुर समेत कई जिलों के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे का भी विकास होगा। सांसद बर्क ने यह भी कहा कि संभल भौगोलिक दृष्टि से पश्चिमी यूपी के कई जिलों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में यहां एम्स की स्थापना होने से आसपास के जिलों के मरीजों को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।