ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलकार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल

कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया...

कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 31 Mar 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। हिन्दुस्तान संवाद

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव शीशोवाली निवासी चंद्रकला पत्नी विजयपाल रखालू गांव में अपने मायके में होली पर गई थी। बुधवार को वह शीशोवाली वापस लौट रही थी। शहर में चौपला पर सड़क पार करते समय तेजगति कार ने उसे टक्कर मार दी। वह घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें