
चन्दौसी में देखभाल के अभाव में पार्क बदहाल, जगह-जगह गंदगी
Sambhal News - शहर के पार्क देखभाल के अभाव में बदहाल स्थिति में हैं। गंदगी, टूटी बेंच और झूले, खराब लाइटें इन पार्कों की पहचान बन गई हैं। लोग यहां कबाड़ रखने लगे हैं और बच्चों के खेलने की जगह अब उपयोग में नहीं है।...
देखभाल के अभाव में शहर के पार्क बदहाल स्थिति में हैं। अकर कुछ पार्कों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश उजड़े चुके हैं। पार्कों में जगह-जगह गंदगी पसरी रहती हैं। बाउंट्री, झूले, बेंच, ग्रिल, डस्टबिन सभी टूटी पड़ी हैं। इसके बाबजूद भी जिम्मेदार अंजापन बने हैं। शहर में कोई ऐसा पार्क ही होगा जो सही स्थिति में हो। नहीं तो कोई अतिक्रमण से घिरा है, तो कहीं पार्किंग स्थल बना लिया गया है। कुछ पार्क तो सिर्फ नाम के ही पार्क हैं। यहां न तो हरियाली और न ही बैठने की कोई व्यवस्था। बच्चों के खेलने के झूले तक टूट चुके हैं।

नगर पालिका की उपेक्षा के चलते से यह पार्क बदहाल हो गए हैं। कभी यह पार्क शहर की पहचान थे और इनको महापुरुषों का नाम दिया गया। देखने में सुंदर और हरे भरे पार्क बच्चों के खेलने की जगह होती थी। शाम होते ही यह पार्क बच्चों से भरे दिखाई देते थे। बड़े, बुजुर्ग भी सुबह शाम टहलने आते थे, लेकिन रखरखाव की वजह से लोगों ने इनसे दूरी बना ली है। शहर की अधिकांश पार्क बदहाल हो चुके हैं। आवास विकास कॉलोनी के पार्क में आवारा पशुओं ने अपना ठिकाना बना लिया है। बाउंट्री, झूले, बेंच, ग्रिल, डस्टबिन सभी टूटी पड़ी हैं। लाइटें खराब हैं और शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। यह पार्क सिर्फ नाम का रह गया है। आवास विकास में दूसरे पार्क की स्थिति बेहद खराब है। लोगों ने मलबा डाल दिया है। गंदगी का अंबार लगा है। यहां न तो बाउंड्री बची है, न ही पार्क जैसी कोई व्यवस्था। आवास विकास के एक पार्क की बाउंड्री टूटी पड़ी है। लोगों ने अपने चार पहिया वाहन खड़े करना शुरू कर दिया है। हरियाली के नाम पर यहां सिर्फ सूखी घास है। बच्चों के खेलने के लिए झूले और बैठने के लिए बेंच टूटी पड़ी है। रखरखाव के अभाव में पार्क पूरी तरह से उजड़ गया है। आवास विकास में ही संत गाडगे पार्क भी खस्ता हाल में है । पार्क में गंदगी पसरी रहती है। बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है । पार्को में लोगों ने अपने घरों का कबाड़ रख लिया है। काफी समय से रंगाई पुताई भी नहीं हुई है। झूले और बेंच भी टूटी पड़ी है। कूड़े के ढेर भी लगे हुए हैं। -अंकुर अग्रवाल, निवासी आवास विकास चंदौसी लोग अपने कपड़े सुखाते हैं। काफी समय से साफ-सफाई भी नहीं हुई है। झूले और बेंच टूट गई हैं। लाइटें भी खराब पड़ी है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। -राजीव शर्मा, निवासी आवास विकास चंदौसी। बाउंड्री टूटी पड़ी है, पेड़ पौधे सूख गए हैं। लोगों ने कबाड़ डाल दिया है। यहां लोग कपड़े सुखाते हैं। झूले और बेंच भी टूटी पड़ी हैं। -राधव पाठक, निवासी आवास विकास चंदौसी। आवास विकास में पुष्प विहार पार्क में लोगों ने पार्किंग स्थल बना लिया है। बाउंड्री टूटी पड़ी है, लाइटें खराब हैं। पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने घरेलू सामान रख लिया है। -राहुल कुमार, निवासी आवास विकास चंदौसी। बजट की व्यवस्था होते ही शहर के पार्कों को दुरुस्त कराया जाएगा । हालांकि शहर के पार्कों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है एक-एक करके सभी सही कराए जाएंगे। फिलहाल सुभाष पार्क को सही कराया जा रहा है । -धर्मराज राम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, चंदौसी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


