
चन्दौसी में सौंदर्यीकरण के लिए बनाए पार्क बदहाल
Sambhal News - चंदौसी के तहसील चौराहे पर पिछले वर्ष बनाए गए दो पार्क बदहाल स्थिति में हैं। साफ-सफाई के अभाव और अधिकारियों की अनदेखी के कारण ये पार्क गंदगी से भरे हुए हैं। लाखों की लागत से बनाए गए इन पार्कों का उद्घाटन भी नहीं हुआ है। अधिकारियों ने स्थिति को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
तहसील चौराहे पर नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर पिछले वर्ष बनाए गए दो पार्क बदहाल स्थिति में है। इन पार्कों में साफ -सफाई के अभाव में गंदगी पसरी रहती है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह पार्क अपना अस्तित्व होते जा रहे हैं । तहसील चौराहे पर व वन विभाग के पास बदायूँ चुंगी की ओर पिछले वर्ष विनियमित क्षेत्र से लाखों की लागात से दो पार्क बनाए गए थे । इनके पीछे उदेदश्य यह था कि शहर में घुसते ही बाहर से आने वालों पर अच्छा प्रभाव पड़े और आसपास की सफाई भी होती रहे। एक पार्क में बाहर से लाकर मखमली घास लगाई गई थी और आई लव चन्दौसी का बोर्ड लगाया गया था।
बैठने के लिए बैंच आदि भी लगाई गई। जबकि दूसरे पार्क में ओपन जिम बनाया गया था। जिसमें बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए। इनका अभी तक उदघाटन भी नहीं हो सका है और उपेक्षा के चलते यह पार्क आज बदहाल स्थिति में हैं। साफ सफाई के अभाव में पार्को में गंदगी पसरी रहती है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह पार्क अपना अस्तित्व होते जा रहे हैं। विनियमित क्षेत्र के जेई वैभव वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने अभी कार्य भार संभाला है। इसलिए इसके बारे में जानकारी नहीं । इस बारे में जानकारी की जाएगी ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




