Sambhal News: नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों मां के स्वरुप कुष्मांडा के रुप पूजा अर्चना की
Sambhal News: फोटो-नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों मां के स्वरुप कुष्मांडा के रुप पूजा अर्चना कीफोटो-नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों मां के स्वरुप कुष्मांडा के रु

Sambhal News: नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को भी नगर के मां दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। माता के भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। जयकारों की गूंज सुबह से देर रात तक रही। सुबह सें ही नगर के मोलागढ, गोलागंज, रामवाग व सीता आश्रम वगियावाली मां दुर्गा मंदिरों पर मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना को सुबह से भक्तों को लंबी कतारों में खड़े देखा गया। भक्तों ने अपनी बारी आने के बाद पूर्ण विधि विधान से मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की और मंदिरों में चल रहे हवन में आहूति दी। देर रात तक मंदिरों के आने जाने वाले रास्तों पर चहल पहल नजर आई। शाम को घरों के साथ मंदिरों में भजनों से मां का गुणगान किया। वहीं, नगर के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री मां के मंदिर में देर शाम को 108 दीपों से माता की महाआरती की। इस दौरान माता के जयकारें गूंजते रहे।
भजन और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
माता के भजन की रही गूंज
नगर के अक्रूरजी कालोनी स्थित मंदिर पर महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्यारा सजा हे तेरा द्वार भवानी....कभी फुरसत हो मां अम्बे निर्धन के घर भी आ जाना...शेर पे सवार होकर आजा शेरा वालिये आदि भजनों को सुनाया तो आस पास का सारा माहौल मां दुर्गा की भक्ति में नजर आया। इस अवसर पर किरन देवी, रेखा वाष्र्णेय, देवयानी वाष्र्णेय, नीता गुप्ता, ममता, हेमलता, प्रवेश आदि शामिल रही।


