Sambhal News: नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों मां के स्वरुप कुष्मांडा के रुप पूजा अर्चना की
Sambhal News: नवरात्र के चौथे दिन नगर के दुर्गा मंदिरों में मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मोलागढ़, गोलागंज, रामबाग और सीता आश्रम सहित कई मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की और हवन में आहुतियां दीं। घरों में भी पूजा और हवन हुए, जबकि महिलाओं ने माता रानी का गुणगान किया।

Sambhal News: नवरात्र के चौथे दिन भी नगर के मॉ दुर्गा मंदिरो में सुबह से ही श्रद्धालूओ की भारी भीड रही। माता के भक्तों ने मां दुर्गा के चैथे स्वरुप के रुप में मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। भक्तो द्वारा मां के लगाये जयकारों से सारा नगर मां दुर्गा की भक्ति से गूंज उठा। यह गूंज सुबह से देर रात तक माता मंदिरो से सुनाई देती रही। साथ ही घरो में हवन पूजन के साथ माता मंदिरों में महिलाओं ने माता रानी का गुणगान किया गया। सुबह सें ही नगर के मोलागढ, गोलागंज, रामवाग व सीता आश्रम वगियावाली मां दुर्गा मन्दिर पर मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना को सुबह से भक्तो को लम्बी कतारो में खडे देखा गया।
यह कतारे दोपहर तक मन्दिरों में लगी रही। भक्तो ने पूर्ण विधि विधान से मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की और मन्दिरो में चल रहे हवन में आहुती दी। उसके बाद महिलाओं ने अपने घरो में भी मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की और हवन किये। वही शाम से देर रात तक मंदिरो में माता के दर्शनो की भारी भीड रही

