Sambhal News: नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों मां के दूसरे स्वरुप ब्रह्मचारिणी के रुप पूजा अर्चना की
Sambhal News: नवरात्र के दूसरे दिन नगर के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की और जयकारे लगाए। शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भक्ति में भाग लिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी तप, कठोर परिश्रम और कर्मयोगी जीवन की प्रेरणा देती हैं।

Sambhal News: नवरात्र के दूसरे दिन भी नगर के मॉ दुर्गा के मंदिरो में सुबह से ही श्रद्धालूओ की भारी भीड रही। माता के भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप के रुप में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। जिससे नगर के चारो ओर मां के जयकारो की गूंज रही। शाम को माता मंदिरो में महिलाओं ने माता रानी का गुणगान किया और भक्ति में झूमी। नवरात्र के दूसरे दिन सुबह से ही भक्तो की लंबी लंबी कतारे लगी रही। जहां भक्तो ने माता की पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मोलागढ मंदिर के पुजारी ने बताया मां दुर्गा का यह दूसरा स्वरुप ब्रह्मचारिणी हमारे जीवन में कठोर परिश्रम का महत्व बताता है।
ब्रह्म में लीन होकर तप करने के कारण उन्हे ब्रहचारिणी की संज्ञा मिली। शिव को पति रुप में पाने के लिए उन्होने तप किया था। उनके मुख पर तैरती आनंदमयी आभा यी बताती है कि कठिन परिश्रम करने वाला व्यक्ति ही जीवन में प्रसन्नता को प्राप्त करता है। मां के दाहिने हाथ में जप की माला तथा बाए हाथ में कमंडल यह बताता है कि व्यक्ति की धर्मिेता तभी पूर्ण होती है,जब वह कल्याणकारी कार्यो का निष्पादन करता है। कुल् मिलाकर मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान हमे सही अर्थो में कर्मयोगी जीवन जीने की परेणा प्रदान करता है।

