ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलराष्ट्रीय मतदाता दिवस : नगर पालिका ने जगाई मतदान की अलख

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : नगर पालिका ने जगाई मतदान की अलख

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर संभल नगर पालिका परिषद ने भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया। न सिर्फ कूड़ा कलेक्शन वाहनों से मतदान के प्रति...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : नगर पालिका ने जगाई मतदान की अलख
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 26 Jan 2022 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर संभल नगर पालिका परिषद ने भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया। न सिर्फ कूड़ा कलेक्शन वाहनों से मतदान के प्रति जागरुकता का संदेश गूंजा। बल्कि शहर में प्रचार वाहन के जरिये भी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने से संबंधित आदेश मिलने के साथ ही नगर पालिका परिषद संभल ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पालिका ने नगरीय इलाके में कूड़ा कलेक्शन वाहनों को मतदाता जागरुकता के लिए संदेश की क्लिप मुहैया कराई। मंगलवार को सुबह जैसे ही कूड़ा कलेक्शन वाहनों ने मुहल्लों और गलियों में दस्तक दी तो माहौल एकदम अलग रहा। सिस्टम पर स्वच्छता के साथ ही मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने का संदेश भी गूंजता रहा। मतदाताओं ने संदेश को सुना और इस बार लोकतंत्र के महापर्व में वोट की आहुति दिये जाने का मन बनाया। कूड़ा कलेक्शन वाहनों से घंटों तक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। वहीं अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन में लगे सिस्टम से गूंज रहे संदेश के जरिये मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं को जागरुक करने के लिए यह व्यवस्था की गई। नगरीय क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन में लगे सोलह वाहनों ने भी मतदाताओं को जागरुक किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें