आंबेडकर संघ ने मेधावियों को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - अखिल भारतीय अंबेडकर संघ ने रविवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रमुख समाज सुधारकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों के योगदान को सराहा।

आंबेडकर संघ ने मेधावियों को किया सम्मानित

अखिल भारतीय अंबेडकर संघ तत्वाधान में रविवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और अहिल्याबाई होलकर के पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी द्वारा इस वर्ष के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कहा कि छात्र भविष्य का निर्माता है। जो आगे चलकर किसी न किसी रूप में देश और समाज की प्रगति को आगे बढ़ने का काम करता है।

इस अवसर पर बृजेश कुमार सिंह, राजाराम, अरविंद कुमार, लालजी सिंह यादव, शगुन प्रेमी, मधु सिंह, कैलाश चटवाल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।