ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभललेह लद्दाख की दो चोटियों पर फतह हासिल करने को रवाना हुई नंदिनी

लेह लद्दाख की दो चोटियों पर फतह हासिल करने को रवाना हुई नंदिनी

पर्वतारोही ज्ञान नंदिनी लेह लद्दाख की सबसे ऊंची दो चोटियों पर मात्र सात दिन में फतेह करने का विश्व रिकार्ड...

लेह लद्दाख की दो चोटियों पर फतह हासिल करने को रवाना हुई नंदिनी
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 30 Jul 2018 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पर्वतारोही ज्ञान नंदिनी लेह लद्दाख की सबसे ऊंची दो चोटियों पर मात्र सात दिन में फतेह करने का विश्व रिकार्ड बनाएगी। इसके लिए पीरामल ग्रुप के डायरेक्टर हरिन्दर सिंह सिक्का ने नंदिनी को तिरंगा देकर दिल्ली से रवाना कर दिया है। नंदिनी एक अगस्त से चढ़ाई शुरू करेंगी।

चन्दौसी तहसील क्षेत्र के छोटे से गांव फरीदपुर निवासी नंदकिशोर की पुत्री ज्ञान नंदिनी अफ्रीका की किलीमंजारो यूरोप की एल्ब्रुज चोटी पर फतेह हासिल करके राष्ट्रध्वज फहरा देश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकीं हैं। अब वह लेह लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी कांगयातसे-वन, जिसकी ऊंचाई 21120 फीट है और कांगयातसे-टू जिसकी ऊंचाई 20510 फीट है। फतेह हासिल करने के लिए रवाना हो गई है। जिन्हे पीरामल ग्रुप के डायरेक्टर कर्नल हरिंदर सिंह सिक्का ने राष्ट्रध्वज देकर रवाना किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें