तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - थाना हयातनगर क्षेत्र में बबेना के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

थाना हयातनगर क्षेत्र में बबेना के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते हुए पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव श्योराजपुर की मढ़ैया निवासी भूरे (48) पुत्र मुन्नीलाल अपनी बाइक से दवा लेने संभल जा रहे थे। तभी बबेना के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी कमलेश और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। मृतक के पुत्र मोरध्वज ने अज्ञात पिकअप और उसके चालक के खिलाफ थाना हयातनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।