शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय के चेक किए वितरित
Sambhal News - बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों के मानदेय में बढोत्तरी होने पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों के मानदेय में बढोत्तरी होने पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। राज्यमंत्री समेत अन्य जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस बीच गोरखपुर में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इसलामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबदेवी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इसका सकारात्मक प्रभाव शिक्षा की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड्गवंशी, पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू और पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद जिले के सभी आठ ब्लॉकों से चयनित शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से 18,000 रुपये के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीएसए अलका शर्मा, बीईओ मुख्यालय एमएल पटेल, जिला समवंयक दीनदयाल शर्मा, सचिन सक्सेना, रंजना राजपूत समेत अन्य अधिकारी व शिक्षामित्र मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


