Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMutilated Body Found in Patrauaa Road Postmortem Report Awaited
सिर कटे शव का हुआ पीएम, बिसरा किया गया सुरक्षित

सिर कटे शव का हुआ पीएम, बिसरा किया गया सुरक्षित

संक्षेप:

Sambhal News - चार दिन पहले पतरौआ रोड पर एक कटा हुआ शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को हुआ, लेकिन रिपोर्ट अब तक कोतवाली नहीं पहुंची है। मृतक का नाम टैटू के माध्यम से पहचानने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है।

Dec 18, 2025 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

चार दिन पूर्व पतरौआ रोड के ईदगाह के बाहर सिर, हाथ व पैर कटा शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम हो गया, लेकिन रिपोर्ट कोतवाली तक नहीं पहुंची। हालांकि शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है और डीएनए के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। मृतक के दाहिने हाथ पर नाम का टैटू गुदा हुआ है। बीती सोमवार की सुबह पतरौआ रोड बड़ी ईदगाह के बाहर कुछ कुत्ते एक शव को नोंच रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरे पुलिस ने शव जिस स्थान पर मिला था, वहाँ जाकर सर्च अभियान चलाया था,लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा। शव की शिनाख्त न होने और नियमों के 72 घंटे का इंतजार जरूरी होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। 72 घंटे पूरे होने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक कोतवाली नहीं पहुंची है। जबकि शव की शिनाख्त के लिए जो कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया जाता है कि मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। त्वचा व बाल न होने के कारण डीएनए के लिए हडडी का सैंपिल लिया गया। बताया जाता है कि मृतक का दाहिना हाथ कलाई से कटा हुआ था। कलाई से ऊपर मृतक का नाम राहुल गुदा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई । रिपोर्ट मिलने पर जानकारी दी जाएगी।