Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMunicipality Survey of 160 Shops to Combat Unauthorized Rentals and Increase Revenue
नगर पालिका ने 160 दुकानों का सर्वे किया शुरू, मूल किरायेदार न मिलने पर होगा आवंटन निरस्त

नगर पालिका ने 160 दुकानों का सर्वे किया शुरू, मूल किरायेदार न मिलने पर होगा आवंटन निरस्त

संक्षेप:

Sambhal News - नगर पालिका परिषद ने 160 दुकानों और स्टालों का सर्वे शुरू किया है। कई मूल किरायेदारों द्वारा दुकानों को दूसरों को किराए पर देने की जानकारी मिलने पर यह कदम उठाया गया है। यदि किसी दुकानदार को अनुपस्थित...

Sep 12, 2025 04:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

नगर पालिका परिषद ने गुरुवार से 160 दुकानों और स्टालों का सर्वे शुरू कर दिया है। पालिका प्रशासन को पता चला है कि कई मूल किरायेदारों ने अपनी दुकानों को अन्य लोगों को किराए पर दे रखा है, जो शासनादेश और अनुबंध की शर्तों के खिलाफ है। इस कारण से पालिका ने अब कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानों का सत्यापन शुरू किया है। पालिका अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सत्यापन करने वाली टीम सही से दुकानों का निरीक्षण करे। यदि आवंटित दुकानदार अनुपस्थित पाया गया या किसी और को दुकान दी हुई मिली, तो उसका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नई दरों और कर नियमावली के तहत दुकान का नया आवंटन किया जाएगा। इस वर्ष शासन ने टैक्स लक्ष्य भी तीन गुना बढ़ा दिया है, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सत्यापन कार्य के लिए कर निर्धारण अधिकारी कार्तिक यादव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी। जिसके बाद टीम ने दुकानों की नापजोख की। समिति भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। पालिका का यह कदम न केवल राजस्व में वृद्धि करेगा, बल्कि अनुचित किराए और अनुबंध उल्लंघनों पर भी लगाम लगाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संभल नगर पालिका का टैक्स लक्ष्य 1740.12 लाख रुपये रखा गया है।