प्रेमियों से बेटे की हत्या कराने की आरोपी मां गिरफ्तार
थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में बाधक बने बेटे की प्रेमियों से हत्या कराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार करने के बाद महिला...
असमोली थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में बाधक बने बेटे की प्रेमियों से हत्या कराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार करने के बाद महिला के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की कार्रवाई की थी।
गांव दबोई कलां निवासी मृतक तनुज कुमार की मां के गांव के ही अनूप कुमार व मुन्नू से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों की जानकारी होने पर तनुज ने कई बार मां के साथ मारपीट की थी। एक जून की रात को महिला ने अपने प्रेमी अनूप कुमार व मुन्नू से बेटे तनुज को शराब पिलवाने के बाद गला दबाकर हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी अनूप कुमार व मुन्नू को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अदालत ने दोनों हत्यारों को जेल भेज दिया था। हत्यारोपियों द्वारा पुलिस पूछताछ में महिला की संलिप्तता सामने आने पर महिला के खिलाफ भी हत्या की साजिश रचने की कार्रवाई की गई थी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि तनुज की हत्या की साजिश रचने के आरोपी में सुधा देवी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।