महिला ने पति व बहनोई पर लगाया मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप

महिला ने पति व बहनोई पर लगाया मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप

संक्षेप:

Sambhal News - चन्दौसी में एक महिला ने अपनी ढाई साल की बेटी के साथ पति और बहनोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बहनोई को हिरासत में लिया है। पति आरोपों को निराधार बताते...

Oct 28, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

चन्दौसी। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी के साथ पति और बहनोई पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने अपने पति और बहनोई पर अपनी ढाई साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम वह अपने पति और दो बेटियों के साथ अपने बहनोई के घर आई थी। जहां उसके साथ पति और बहनोई ने मारपीट की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद दोनों बेटियों को लेकर वह कहीं चले गए। रात 8 बजे जब पति बेटियों को घर लेकर पहुंचा तो बेटी बेड पर बैठी थी और रो रही थी। इसके बाद वह सोमवार को बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां उसने पति और बहनोई के खिलाफ तहरीर दी। मासूम के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के बहनोई को पकड़ लिया। जानकारी होते ही सीओ मनोज कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस आरोपी बहनोई से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। महिला का पति आरोपों को निराधार बता रहा है। वह आपस में झगड़ा होने की बात कह रहा है। उसने भी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप बुनियाद है। पति-पत्नी का आपस का विवाद है। मासूम का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है,लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।