असमोली में बंदरों के हमले में महिला घायल
Sambhal News - गांव खानपुर बंध में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पप्पू की पत्नी सोनिया पर बंदरों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए उसकी जान बचाई। गांव में...

थाना असमोली क्षेत्र के गांव खानपुर बंध में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में पप्पू की पत्नी सोनिया बंदरों के झुंड का शिकार हो गई। वह अपने घर की छत पर ईंधन लेने गई थी, तभी बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसी छत पर मौजूद पुरुषों ने हिम्मत दिखाते हुए बंदरों को भगाया और उसकी जान बचाई। घायल महिला को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बंदरों के हमले आम हो गए हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं, और कुछ मामलों में जान भी जा चुकी है। बंदरों के झुंड से ग्रामीण इतने डरे हुए हैं कि छतों पर चढ़ने या बाहर जाने से भी परहेज कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।