ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलचारा काटकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़

चारा काटकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में सहेलियों के साथ पशुओं का चारा लेकर लौट रही किशोरी को गांव के युवक ने रास्ते मे रोक लिया। आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़...

चारा काटकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 02 Aug 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में सहेलियों के साथ पशुओं का चारा लेकर लौट रही किशोरी को गांव के युवक ने रास्ते मे रोक लिया। आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर सहेलियों को देखकर आरोपी घटना के बारे में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार को जंगल में चारा लेने गई थी। घास लेकर किशोरी वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही युवक ने किशोरी के सिर पर रखी घास की गठरी गिरा दी और अश्लील हरकतें करते हुए गन्ने के खेत मे खींच लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो सहेलियां मौके की ओर दौड़ीं। पीड़िता के शोर मचाने पर सहेलियों को आता देख आरोपी घटना के बारे में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें