Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMission Shakti Program Empowers Women Against Domestic Violence
महिलाओं को दी गई घरेलू हिंसा की जानकारी

महिलाओं को दी गई घरेलू हिंसा की जानकारी

संक्षेप:

Sambhal News - गांव जनेटा में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं को घरेलू हिंसा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संगीता भार्गव ने बताया कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक नहीं होती। आज की महिलाएं...

Oct 10, 2024 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

गांव जनेटा में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संगीता भार्गव ने बताया कि घरेलू हिंसा पीड़ित के परिवार के किसी सदस्य द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा का केवल शारीरिक हिंसा नहीं है। अन्य कई तरह से भी महिला को परेशान किया जा सकता है। आज के बदलते ज़माने में किसी भी महिला को किसी भी प्रकार की हिंसा या यौन उत्पीड़न सहने की ज़रूरत नहीं है। सरकार ने सभी महिला की सुरक्षा व आत्म सम्मान लिए कई योजनाएं शुरू की है। सूचना मिलने पर पुलिस हमेशा महिलाओं की सेवा के लिए तैयार है। इस दौरान संजीदा बी, तबस्सुम , रज़िया, रबिया, हिना, कहकशॉ, रानी आदि ने सहयोग किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें