मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया सशक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपालों में समस्याओं को सुना गया और समाधान के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया सशक्त

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत गुरुवार को जिलेभर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। चौपालों में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद की एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, सीएम हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।