Sambhal News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा
हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल और जनसंवाद कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत शनिवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पंपलेट वितरित कर वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।

