
छात्राओं ने कार्यक्रम में आत्मनिर्भर बनने का किया प्रयास
Sambhal News - संभल में एमजीएम कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने बेबी फ्रॉक, आरकंडी, स्टॉकिंग फूल बनाने, मिट्टी के फ्लावर पॉट डेकोरेशन और पेंटिंग का काम सीखा। इस कार्यक्रम में 45 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि यह योजना महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए है।
संभल। एमजीएम कालेज में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें छात्राओं ने बेबी फ्रॉक, आरकंडी एवं स्टॉकिंग के फूल बनाने सीखे। मिट्टी के फ्लावर पॉट डेकोरेट करें एवं पेंटिंग और प्रिंटिंग का काम सीख कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास किया। इसमें 45 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य कृषि शिक्षा, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में महिलाओं को मजबूत करना है। डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करके विनिर्माण क्षमता को बढ़ाकर हम महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं।

डॉ. जोहरा जबी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बताया मिशन शक्ति योजना द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं में विभिन्न प्रकार के कौशल का विकास होगा। वे आत्मनिर्भर बनकर अपने आप को अधिक मजबूत और सशक्त व सफल बना सकती हैं। प्रीति सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि दुनिया में महिलाओं को अलग-थलग रहने के बजाय मिशन शक्ति योजना द्वारा वैश्विक साझेदारी के द्वारा संगठित एव मजबूत किया जा सकता है। डॉ. अनुभा गुप्ता ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं यदि अपना व्यवसाय स्वयं करेंगी तो अपने पैरों पर खड़े होकर अपना और अपने परिवार की जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम होगी। जिससे भारत का विकास होगा एवं आर्थिक दृष्टि से देश मजबूत होगा। इस अवसर पर डॉ. हुमा फातिमा, सौरभ कुमार, जमाल हुसैन आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


