
घर में घुसकर नाबालिग से तमंचे के बल पर दुष्कर्म
Sambhal News - मढ़न के एक गांव में, नाबालिग छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने तमंचे के बल पर छात्रा को धमकाया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही नाबालिग को सोमवार रात घर में सोते समय दूसरे समुदाय के युवक ने दबोच लिया। आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर छात्रा से दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के जाने के बाद शोर मचाया तो परिवार व पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। मामला दो समुदायों के बीच होने के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुट गई।
थानाक्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। 9वीं कक्षा की छात्रा सोमवार रात घर के कमरे में सो रही थी। तभी मौका पाकर दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस आया और कमरे में सो रही छात्रा को दबोच लिया। छात्रा ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने तमंचा तान दिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के जाने के बाद शोर मचाया, तो परिजन जाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दो समुदाय का होने के कारण मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने में जुट गई। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण एहतियातन गांव में गश्त बढ़ा दी गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी साऊद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास में पुलिस जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




