ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे

सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे

यादव समाज उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को बदायूं चुंगी स्थित कृष्णा हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया...

सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 28 Jul 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

यादव समाज उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को बदायूं चुंगी स्थित कृष्णा हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के वर्ष 2019 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह यदुवंशी ने कहा कि समिति यादव समिति में फैली कुरीतियों एवं अंधविश्वास के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी। समिति ने ब्रह्म भोज नामक कुरीति पर तो विजय प्राप्त कर ली है। अब दहेज प्रथा, बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। जब बेटी शिक्षित होती है तो तीन पीढ़ी शिक्षित हो जाती हैं। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। प्रदीप यादव, राजवीर यादव, स्वतंत्रवीर सिंह यादव ने दहेश प्रथा पर एकजुटता कायम करने का आह्वान किया। डा. कप्तान सिंह यादव, ईश्वर दयाल यादव, संतोष यादव, फकीरी सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। अमर सिंह एडवोकेट, सुरेश, हृदेश, सुखवीर सिंह, अजय पाल सिंह, प्रदेश महासचिव चरन सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव, सचींद्र यादव, प्रदेश सचिव रतन लाल ने विचार रखे। अध्यक्षता विजय यादव व संचालन शैलेष कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर गनेश पाल यादव, उमेश यादव, सतीश यादव, दौलत सिंह, शिवम यादव, भूरी यादव, रमेश यादव, त्रिमोहन यादव, राजेश यादव, रामगोपाल, लोकेंद्र यादव, रविंद्र यादव, मुनेश यादव, यादराम, आराम सिंह, उदयवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, हरी सिंह, खुशीराम, कृपाल सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें