व्यापारियों ने जीएसटी में दिए सुधार के लिए सुझाव

Mar 01, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - शनिवार को स्टेशन रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में वाणिज्य विभाग की बैठक हुई। ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद्र राज और शैलेंद्र उपाध्याय ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी में सुधार के लिए सुझाव दिए, जिसमें कंपोजिशन डीलरों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा और भौतिक नोटिस की तामीली की मांग शामिल थी।

व्यापारियों ने जीएसटी में दिए सुधार के लिए सुझाव

स्टेशन रोड की पंजाबी धर्मशाला में शनिवार को वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ज्वाइंट कमिश्नर मुरादाबाद मिलिंद्र राज और शैलेंद्र कुमार उपाध्याय मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से जीएसटी में सुधार के लिए कई सुझाव दिए और उन्हें व्यापारिक पत्रिका भेंट की। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जीएसटी 2.0 में किए गए सुधार सराहनीय हैं, लेकिन व्यापारियों की सुविधा के लिए कुछ और बदलाव आवश्यक हैं। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार रेगुलर डीलर को तीन दिन में रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है, उसी प्रकार यह सुविधा कंपोजिशन डीलर को दी जानी चाहिए।

वर्तमान में जीएसटी नोटिस और आदेश केवल पोर्टल या ईमेल पर भेजे जाते हैं। जिससे कई व्यापारी समय पर जानकारी नहीं देख पाते और उनके मामले एकपक्षीय हो जाते हैं। ऐसे में भौतिक रूप से नोटिस की तामीली अनिवार्य की जानी चाहिए । जिससे कि व्यापारी को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिल सके। संगठन ने मांग की कि एकपक्षीय आदेश वाले मामलों में पुनः सुनवाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए। अपीलीय अधिकारी को अपील स्वीकार करने और मामले को वापस भेजने का अधिकार दिया जाए। अपील दाखिल करने की समय सीमा को भी सरल बनाया जाए। इसके अलावा पोर्टल बंद रहने की स्थिति में केवल रिटर्न ही नहीं, बल्कि अन्य फॉर्म, प्रार्थना पत्र और अपील की समय सीमा भी बढ़ाई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, गोविंद गर्ग, विनय सर्राफ, प्रेम ग्रोवर, देवेंद्र गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, कपिल वाष्र्णेय, श्री गोपाल, प्रमोद अग्रवाल, मोहम्मद जाहिद आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।