Sambhal News: सिरसी में 12 घंटे चली शब्बेदारी, अंजुमनों ने पेश किए कलाम
Sambhal News: सिरसी नगर पंचायत क्षेत्र के इमामबाड़ा इमाम रज़ा में अंजुमन हुसैनी की ओर से गुरुवार रात शब्बेदारी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न अंजुमनों ने एकत्र होकर शहीद-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि दी। यह धार्मिक आयोजन लगभग 12 घंटे तक चला, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों अज़ादार शामिल हुए।

Sambhal News: सिरसी नगर पंचायत क्षेत्र स्थित इमामबाड़ा इमाम रज़ा में अंजुमन हुसैनी के तत्वावधान में गुरुवार रात शब्बेदारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रात 8:30 बजे शुरू हुआ और शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे तक चला। इस दौरान विभिन्न अंजुमनों ने अपने कलाम पेश कर शहीद-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की। शब्बेदारी के समापन पर कर्बला का 'कुरा' निकाला गया। पूरी रात इमाम हसन अलैहिस्सलाम की नजरें जारी रहीं। आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास से पहुंचे सैकड़ों अज़ादार शामिल हुए। कार्यक्रम में अंजुमन दिलदारे हुसैनी, जुल्फेकारे हैदरी, गुंचा-ए-इस्लाम, दास्तान-ए-कर्बला, कारवां-ए-हुसैनी, हैदरी, गौहरे अज़ा, सफीना-ए-अज़ा, पंजेतनी, हाशमी, मीसम-ए-अज़ा, बहार-ए-अज़ा, फैज-ए-पंजेतन, रौनक-ए-अज़ा सहित कई अंजुमनों ने अपने कलाम प्रस्तुत किए।
शब्बेदारी का समापन अंजुमन गुलदस्ता-ए-हैदरी के कलाम से हुआ। मजलिस के बाद शुरू हुई शब्बेदारी में कुरा अंदाजी के माध्यम से अंजुमनों का क्रम निर्धारित किया गया। विभिन्न अंजुमनों ने कर्बला की याद में नौहे और मनकबत पेश कर श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। लगभग 12 घंटे तक चले इस धार्मिक आयोजन में अकीदतमंद पूरी श्रद्धा के साथ शामिल रहे।


