Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMassive Action Against Illegal Occupations in Bela Village
गांव बेला में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, शासन के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

गांव बेला में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, शासन के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

संक्षेप: Sambhal News - मढ़न में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने ग्राम बेला में बड़ी कार्रवाई की। ग्राम समाज की भूमि पर बने अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। यह कब्जा ग्राम प्रधान की मिलीभगत से किया गया था। प्रशासन ने मानवता के दृष्टिकोण से पहले एक कमरा छोड़ दिया था, लेकिन नवीन आदेश पर उसे भी ध्वस्त कर दिया गया।

Tue, 4 Nov 2025 01:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

मढ़न। अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रशासनिक अभियान के तहत सोमवार को असमोली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बेला में प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। शासन के आदेश पर गठित टीम ने ग्राम समाज की भूमि पर बनाए गए अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ग्राम बेला निवासी दिलशाद पुत्र सुखा ने ग्राम समाज की भूमि (गाटा संख्या 320 व 0.015) पर कब्जा कर मकान बना लिया था। बताया गया कि यह निर्माण ग्राम प्रधान की मिलीभगत से किया गया था। पूर्व में भी प्रशासन के निर्देश पर इस निर्माण को हटाया गया था, किंतु कब्जाधारी के पास रहने के लिए अन्य मकान न होने के कारण प्रशासन ने मानवीय दृष्टि से एक कमरा छोड़ दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि, प्रशासन के नवीन आदेश के बाद सोमवार को उस कमरे को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी संभल और तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में राजस्व विभाग, पुलिस बल और नगर पंचायत कर्मियों की टीम मौजूद रही। बुलडोजर ने कुछ ही देर में अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के तहत की गई है और ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा, जबकि भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार होती रहे, तो गांव की सार्वजनिक भूमि सुरक्षित रह सकेगी।