ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल में मकान निर्माण करते समय गिरकर राजमिस्त्री की मौत

संभल में मकान निर्माण करते समय गिरकर राजमिस्त्री की मौत

जुनावई थाना इलाके में मकान निर्माण करते समय नीचे गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच...

संभल में मकान निर्माण करते समय गिरकर राजमिस्त्री की मौत
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 27 Nov 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल/जुनावई। संवाददाता

जुनावई थाना इलाके में मकान निर्माण करते समय नीचे गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बदायूं जनपद में बिल्सी थाना इलाके के बनेटा गांव निवासी रामनिवास राजमिस्त्री का काम करता था। वह बीते एक सप्ताह से जुनावई क्षेत्र के गांव बैरपुर मेहराजी निवासी रामअवतार के मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। शुक्रवार को निर्माण कार्य करते समय वह नीचे गिर गया था। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान अलीगढ़ के आसपास में राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें