ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलखेल के विवाद में युवक को चाकू से हमला कर किया घायल

खेल के विवाद में युवक को चाकू से हमला कर किया घायल

नखासा थाना इलाके में खेलते समय दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक घर से चाकू लेकर आया और ताबड़तोड़ कई वार...

खेल के विवाद में युवक को चाकू से हमला कर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 11 Mar 2020 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

नखासा थाना इलाके में खेलते समय दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक घर से चाकू लेकर आया और ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे ग्रामीण घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

थानाक्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी बाबू मोहल्ले के ही सुहैल के साथ मंगलवार की शाम को गांव में ही लूडो खेल रहा था। खेलते समय दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सुहैल अपने घर से चाकू लेकर आया और बाबू के शरीर पर एक के बाद एक लगातार तीन वार किए। चीख-पुकार सुनकर परिजन व पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। कमर, माथा और हाथ में चाकू लगने से बाबू घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें