महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 93 शिवालयों में गूंजा ‘हर-हर महादेव’
Sambhal News - महाशिवरात्रि के पर्व पर संभल जिले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही 93 शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। भक्त गंगाजल, दूध और बेलपत्र लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते रहे। प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बल तैनात रहे और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की गई।

संभल। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद शिवमय हो उठा। भोर होते ही शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला आस्था के सैलाब में बदल गया। जिले के 93 शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। शहर के ऐतिहासिक सूर्यकुंड और प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत 10 प्रमुख मंदिरों में तड़के 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में गंगाजल, दूध और बेलपत्र लिए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आए। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस, पीएसी और एटीएस की टीमें तैनात रहीं। ड्रोन कैमरों से ऊपर से निगरानी की गई, जबकि सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


