Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMahashivratri Celebration on February 15 Rare Astrological Alignments Enhance Devotion
फाल्गुन की चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि, 15 फरवरी को बन रहे हैं दुर्लभ संयोग

फाल्गुन की चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि, 15 फरवरी को बन रहे हैं दुर्लभ संयोग

संक्षेप:

Sambhal News - संभल में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं, जो भक्तों की आस्था को और बढ़ा देंगे। पूजा और व्रत का फल कई गुना बढ़ जाएगा। शिव और माता पार्वती का विवाह इस दिन हुआ था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Feb 08, 2026 12:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संभल। भोलेनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जो इस बार 15 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन शिवभक्तों की आस्था को और बल देने वाले खास और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग और व्यतिपात योग में मनाई जाएगी, जिसे बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन योगों में की गई पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक का फल कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दिन रात्रि जागरण, जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पण करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। खास संयोगों के चलते इस बार शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष गूंजेंगे और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह महाशिवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि इस दिन शिव भक्ति करने वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसेगी। अब शिवभक्तों को 15 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब आस्था, श्रद्धा और संयोग मिलकर इस महापर्व को और भी खास बना देंगे।