ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलटैंपो सवार आशा कार्यकत्री व महिला से लूटा पर्स

टैंपो सवार आशा कार्यकत्री व महिला से लूटा पर्स

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव से गर्भवती महिला को दवा दिलाकर वापस लौट रही आशा कार्यकत्री व महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन...

टैंपो सवार आशा कार्यकत्री व महिला से लूटा पर्स
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 10 Sep 2019 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव से गर्भवती महिला को दवा दिलाकर वापस लौट रही आशा कार्यकत्री व महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आये।

कल्हा निवासी आशा कार्यकत्री गीता मंगलवार की सुबह गांव की गर्भवती महिला कुसुम को दवा दिलाने के लिए बहजोई गई थी। दोपहर दो बजे समुदायिक अस्पताल में दवा दिलाकर टेंपो से वापस धनारी के लिए दोनो महिलाऐं आ रही थी। बहजोई थाना क्षेत्र के पाठकपुर के पास जेतपुर की मड़इयां से निकलते समय टेंपो के पीछे से आये बाइक सवारों ने बराबर में बाइक लगाकर आशा के गले में पड़े पर्स पर छपट्टा मार कर ले गये। महिला ने शोर मचाया दिया। पीछे से आ रही दूसरे सवार ने बाइक सवार ने बदमाशों का पीछा किया। इस पर बाइक सवार बदमाश खाली पर्स डाल कर भाग गये। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें