ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल में तेंदुआ पकड़ने को लगा पिंजरा खाली, खौफ बरकरार

संभल में तेंदुआ पकड़ने को लगा पिंजरा खाली, खौफ बरकरार

संभल के नखासा थाना इलाके के जंगल में देखे गए तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगवाने का जतन किया मगर चौबीस घंटे बाद भी उम्मीद पूरी नहीं हुई। तेंदुए को कैद करने की बात तो छोड़िए वह पिंजरा के...

संभल में तेंदुआ पकड़ने को लगा पिंजरा खाली, खौफ बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 01 Oct 2018 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल के नखासा थाना इलाके के जंगल में देखे गए तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगवाने का जतन किया मगर चौबीस घंटे बाद भी उम्मीद पूरी नहीं हुई। तेंदुए को कैद करने की बात तो छोड़िए वह पिंजरा के पास भी नहीं आया। शोर मचाते-मचाते बकरा भी थक गया। ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सतर्क रहे। ग्रामीणों में चर्चा होने लगी कि कहीं जंगल में मादीन तेंदुआ तो नहीं है, जो प्रसव के कारण जंगल से नहीं निकली।

गांव लखौरी के जंगल में तेंदुआ दिखने की वजह से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया। आसपास के गांवों में तेंदुए की ही चर्चा है। हालांकि ग्रामीण सतर्कता बरतते हुए ही जंगल का रुख कर रहे हैं। समूह के रूप में जाने के साथ-साथ ग्रामीणों के हाथों में लाठी डंडे और नुकीले हथियार होते हैं। करीब एक सप्ताह बाद भी तेंदुआ का डर जेहन से नहीं निकला है। वैसे वन विभाग ने शनिवार दोपहर बाद उस स्थान पर पिंजरा लगवाया, जहां तेंदुआ दिखने की बात सामने आई थी। पिंजरे में एक बकरा भी बांधा गया ताकि तेंदुआ शिकार करने के लिए पिंजरे में आए तो कैद हो जाए पर शनिवार रात को शायद तेंदुआ पिंजरे तक आया ही नहीं। क्योंकि रविवार सुबह को कई ग्रामीण पिंजरे के आसपास गए। वहां न तो किसी तरह के पंजों के निशान मिले और न ही ऐसा माहौल दिखा, जिससे यह आशंका हो कि तेंदुआ वहां आकर घूमा। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदुए की खोजबीन की लेकिन न तो तेंदुआ दिखा और न ही आहट हो सकी। इस हालात में ग्रामीणों में दहशत और खौफ का माहौल बरकरार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें