सर्जिकल कैंसर टीकाकरण का किया शुभारंभ
Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News - चन्दौसी सीएचसी में सर्जिकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ डॉ अनामिका यादव और डॉ. हरवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। पहले दिन 8 किशोरियों को टीका लगाया गया। हर दिन 9 से 2 बजे तक टीकाकरण होगा। इस वर्ष 1500 छात्राओं का टीकाकरण का लक्ष्य है, जिसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

सर्जिकल कैंसर टीकाकरण अभियान का चन्दौसी सीएचसी में शुभारंभ किया गया। शुभारंभ डॉ अनामिका यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरवेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। शुक्रवार को पहले दिन 8 किशोरियों को टीका लगा। प्रत्येक दिन सीएचसी में 9 से 2 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें 14 से 15 साल की छात्रा ही शामिल होंगी। इस वर्ष चन्दौसी सीएससी में 1500 छात्राओं का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्कूलों में जाकर छात्रों को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जाएगा। वहीं नरौली सीएचसी में भी टीकाकरण किया गया। जिसमें कई छात्रों ने सीएचसी पहुंचकर टीका लगवाया था।
ये भी पढ़ें: गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए किया जागरूक
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


